Header advertisement

कांग्रेस के पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन

कांग्रेस के पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन

देवरिया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन हो गया है। पूर्व विधायक फजले मसूद कांग्रेस पार्टी के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे। फजले मसूद कांग्रेस से अलग हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे और उसके प्रदेश अध्यक्ष भी बने थे। लेकिन छह साल बाद उन्होंने 2014 में अपने साथियों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली थी।

कांग्रेस के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे फजले मसूद ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से कांग्रेस में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में कई पदों पर रहे मसूद प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन भी रह चुके हैं। सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता के दौरान फजले मसूद कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने फजले मसूद के निधन पर दुःख प्रकट करते हुये इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।
फजले मसूद के निधन की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शव के अंतिम दर्शन करने के लिए फजले मसूद के घर पहुँचे। उन्होंने पूर्व विधायक के परिजनों को सांत्वना दी।

अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करते हुये कहा-👇

“पूर्व विधायक, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री फजले मसूद जी का इंतकाल हो गया। आज उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

-अजय कुमार लल्लू

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *