नई दिल्ली
आज भारतीय जनता पार्टी क़ुरैश नगर मण्डल द्वारा विकेश सेठी अध्यक्ष ज़िला चांदनी चौक के नेतृत्व में चमेलियान रोड चौक क़ुरैश नगर दिल्ली में पानी की क़िल्लत एवं गंदे पानी को लेकर एक मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। खालिद कुरैशी ने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और केजरीवाल के विरोध में मटके फोड़कर जनाक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर खालिद कुरैशी ने कहा कि ये प्रदर्शन दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आदेशानुसार हो रहा है। इस आंदोलन को हर पोलिंग पर ले जाने को कहा है। केजरीवाल सरकार के विधायक और निगम पार्षद ने दिल्ली के गलियां और रोड की हालत बद से बदतर कर रखी है। पानी कहीं भी नहीं आ रहा।जहां आ रहा है गन्दा आ रहा है। पानी देने के नाम पर गलियां और रोड जगह जगह से खोद रखे हैं,जनता परेशान है। विधायक और निगम पार्षद अपने एसी कमरो से बाहर नही निकल रहे हैं। जनता की सुध नही ले रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली छोड कर पंजाब भाग जाते हैं। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल और उनके विधायक निगम पार्षद को जगाने के लिये मटका फोड़ प्रदर्शन आज पूरी दिल्ली के हर पोलिंग पर किया गया।
प्रदर्शन में ज़ाकिर कुरैशी ,हारिस,आज़म अबू बकर,अली अहमद शुजौद्दिन, इस्माइल भूरे ,साजिद, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
No Comments: