मेरठ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में देश व प्रदेश का नेतृत्व करने वाले होनहार व प्रतिभावान मेरठ के पांच सहित प्रदेश के दस खिलाड़ियो से वर्चुअल संवाद कर उन्हें ओलंपिक में पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आप अच्छे से अच्छा प्रदर्षन ओलंपिक में कीजिए प्रदेश सरकार आपके साथ है। इस संवाद में खिलाड़ियो के साथ उनके अभिभावक भी जुडे़ रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के दस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने कहा कि आपको देखकर युवा प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से कहा कि आपकी हर समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार करेंगी। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर आईये ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं उन्होंने कहा कि ओलंपिक के बाद लखनऊ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें आपके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आपका प्रशिक्षण व अभ्यास ठीक चल रहा है, जिस पर खिलाड़ियों ने कहा कि वह पूरे जोष से देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करने के लिए ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने मेरठ के सौरभ चौधरी (शूटिंग), अनु रानी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स) व वंदना कटारिया (महिला हाॅकी टीम) सहित प्रदेश के सभी दस खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के दस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें मेरठ के पांच, बुलंदशहर के तीन, चंदौली का एक व बनारस का एक खिलाड़ी है। मेरठ मंडल के कुल आठ खिलाड़ी है, जिसमें मेरठ के पांच व बुलंदशहर के तीन खिलाडी हैं
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में एकल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को रू. 06 करोेड़, रजत पदक जीतने वाले को रू. 04 करोड़ व कांस्य पदक जीतने वाले को रू. 02 करोड़ देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में एक टीम द्वारा प्रतियोगिता जीतने पर भी पुरस्कार राशि की घोषणा की है, जिसमें टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाडी को रू. 03 करोड़, टीम के रजत पदक जितने पर प्रदेश के खिलाड़ी को रू. 02 करोड़ व टीम के कांस्य पदक जितने पर प्रदेश के खिलाड़ी को रू. 01 करोड़ की धनराशि से पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी, क्रीड़ा विभाग के अधिकारी व खिलाड़ियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
No Comments: