Header advertisement

सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

ग़ाज़ियाबाद। गुरुवार 22 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर गाजियाबाद पूर्वांचल विंग जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं प्रदेश महासचिव पंकज झा के नेतृत्व में गाजियाबाद से सोढ़ी सिंह राजपूत और उनके सैकड़ों साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सांसद संजय सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को खुद टोपी पहना कर सम्मानित किया एवं सभी को शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश महासचिव पंकज झा ने बताया कि अब यह सिलसिला पूरे प्रदेश में और जोर पकड़ेगा, सभी दलों के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।


पूर्वांचल विंग जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने गाजियाबाद में आगामी चुनाव में बड़ी उलटफेर होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने सभी साथियों का हौसला अफजाई करते हुए पार्टी ज्वाइन करने को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया।
संजय मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। पार्टी को जनमानस का सहयोग और समर्थन भरपूर मिल रहा है।
इस मौके पर पूर्वांचल विंग के सचिव ओम प्रकाश मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष वार्ड 70 मालती सिंह, रजनीश, आशुतोष,रितेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *