Header advertisement

न्यू सिटी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर दिया अहम पैग़ाम

न्यू सिटी हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर दिया अहम पैग़ाम

झारखंड
स्वतंत्रता दिवस पर गोड्डा (झारखंड) के मशहूर न्यू सिटी हॉस्पिटल में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। न्यू सिटी हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर नसीम अख़्तर ने तिरंगा फहराया और देश की स्वतंत्रता व इंसान की असल आज़ादी के मायने पर कार्यक्रम को संबोधित किया। न्यू सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर नूर शैख़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रुप से स्वच्छ होना ही इंसान की असल आज़ादी है। बदलते हालात में लोगो में बीमारी आम सी हो गयी है। इंसान को अपने शरीर पर खास ध्यान देना चाहिए। शरीर स्वस्थ है तो सब सही है। इस पर सरकार को भी खास ध्यान देने की जरुरत है। बातचीत में वो कहते हैं कि स्वास्थ्य सुरक्षा किसी भी देश की प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आने वाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों।
कार्यक्रम में गोड्डा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, आलम साब हज कमिटी, न्यू सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर नूर शैख़, न्यू सिटी हॉस्पिटल के मशहूर डॉक्टर नसीम अख़्तर, डॉ राजेश कुमार, डॉ इमरान, डॉ. कृति तोमर, डॉ अविनाश, डॉ असद, डॉ प्रियंका व अन्य गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *