ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के प्रदेश महासचिव व चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ बी पी त्यागी से त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि त्यागी भूमिहार समाज की 3668 शाखाएँ हैं, जिनका समर्थन पार्टी को प्राप्त है।
इसी क्रम में मांगेराम त्यागी ने भी पार्टी को पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया है। मांगेराम त्यागी ने कहा कि सौ फ़ीसदी वोट लेने के बावजूद भी भाजपा ने हमारे समाज की अनदेखी की है, भाजपा सरकार में समाज के बच्चों का अपराधिकरण किया गया। जब त्यागी भूमिहार समाज को राजनैतिक भागीदारी दिये जाने की बात आयी तो भाजपा के त्यागी भूमिहार को भाजपा का बंधुआ मज़दूर, दरी बिछाने जैसे शब्दों से अपमानित किया। अनेक घटनाएं ऐसी हैं जिनमें संपूर्ण समाज लामबंद होकर न्याय माँगता रहा, परंतु अहंकारी भाजपा के कानों पर जू भी नहीं रेंगी, आज संपूर्ण त्यागी भूमिहार समाज अपने बेटे अपने नेता राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त त्यागी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। आगामी लोकसभा चुनाव में त्यागी भूमिहार समाज अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनसत्ता दल का सहयोग कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेकने का कार्य करेगा। त्यागी भूमिहार समाज का 75 लाख वोट निर्णायक भूमिका में है। जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 लोकसभा सीटो पर 1.50000 से 300000 की संख्या के उपस्थित है। ये सभी इस बार अपनी पार्टी को वोट करेंगे। वही दूसरी तरफ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी भी त्यागी भूमिहार समाज व आम जनता के बीच लगातार पहुँच रहे हैं। जानता उन्हें अपना अपार समर्थन,स्नेह व आशीर्वाद देने का काम भी कर रही है। अब नहीं करेगा त्यागी भूमिहार समाज कभी भूल, उखाड़ फेकेगा अपने बूथ से कमल का फूल।
No Comments: