Header advertisement

डॉ. सपना बंसल BVGF की राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष नियुक्त

डॉ. सपना बंसल BVGF की राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष नियुक्त

गाजियाबाद। भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन (BVGF) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. सपना बंसल को राष्ट्रीय महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के उद्देश्यों को मजबूत करने के लिए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए डॉ. विनय मित्तल ने कहा, डॉ. सपना बंसल का नेतृत्व और विशेषज्ञता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। हमें विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री जीतेंद्र गर्ग ने भी बधाई देते हुए उनके अनुभव से व्यापक सामाजिक प्रभाव की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर डॉ. सपना बंसल ने कहा, मैं BVGF द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए आभारी हूँ। हमारा लक्ष्य बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर नारी शक्ति से जुड़े हर मुद्दे पर समर्पित भाव से काम करूँगी ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
दिल्ली विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर, डॉ. बंसल के पास Ph.D, M.Com, M.B.A, और B.B.A की डिग्रियाँ हैं। वे 18 वर्षों से शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी उपलब्धियों में कोविड काल में 400+ वेबिनार्स, NIESBUD द्वारा उद्यमिता पर पुस्तक का विमोचन, 2014-15 में सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार, और 14 पुस्तकों का प्रकाशन शामिल है, जिनमें संघर्ष, संकल्प और सियासत की अटल कहानी प्रमुख है।
ज्ञात हो कि गैर-राजनीतिक और गैर-धार्मिक संगठन BVGF Zero Profit – No Loss सिद्धांत पर कार्य करता है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, MSME, स्वरोजगार प्रोत्साहन, आपदा प्रबंधन, संस्कृति, विज्ञान, कला, और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में योगदान देता है।

 

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *