Header advertisement

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को कन्या वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज, गाजियाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं सुनीता दयाल, महापौर, गाजियाबाद।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र हितकारी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को एकजुट करने, पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, वृक्ष संरक्षण एवं अन्य समसामयिक विषयों पर मनमोहक एवं सुव्यवस्थित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से की गई, जिन्होंने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया।


प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सावरिया ने विद्यालय की गतिविधियों और फाउंडेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए डॉ. विनय मित्तल ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा- हम समाज की आवाज उठाते हैं, समाज के उत्थान के लिए कार्य करते हैं, और समुदाय के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आयोजन स्थल उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दिया और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की।
महापौर सुनीता दयाल ने विद्यालय के साथ अपनी छात्र जीवन की मधुर स्मृतियाँ साझा कीं तथा संगठन द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कॉलेज परिसर के बाहर सफाई व्यवस्था में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया। विद्यालय प्रबंधन ने महापौर से कॉलेज पर लगने वाले कर में रियायत और बाहरी परिसर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम के सहयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री अखिलेन्द्र गर्ग, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंजू मित्तल, रउपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, उद्योग विंग अध्यक्ष राजीव गोयल और प्रबंधक, कन्या वैदिक विद्यालय शरद गर्ग मौजूद रहे।

Prev Post
Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *