Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: एसीपी उपासना पाण्डेय ने दूधेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में खुद मौजूद रहकर कराई सुगम जलाभिषेक व्यवस्था

गाजियाबाद। (शमशाद रज़ा अंसारी)  सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय द्वारा पवित्र श्रावण माह के दृष्टिगत श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर के गर्भगृह में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित जलाभिषेक कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

जिसके दौरान एक कांवड़िये के जल के लोटे का ढक्कन न खुल पाने पर उनके द्वारा स्वयं सहायता करते हुए लोटा खुलवाकर श्रद्धालु को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया गया।

एसीपी उपासना पाण्डेय द्वारा मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करते हुए व्यवस्थित व शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कराने की व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया गया तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु जलाभिषेक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *