Header advertisement

बदरुद्दीन खान बर्नी बने सपा प्रवक्ता, अखिलेश यादव ने की सराहना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने मीडिया और वैचारिक प्रकोष्ठ को धार देते हुए बदरुद्दीन खान बर्नी को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बदरुद्दीन खान की कार्यशैली, वैचारिक स्पष्टता और सांगठनिक क्षमता की भरपूर प्रशंसा की है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखने वाले और प्रशासनिक व राजनीतिक अनुभव रखने वाले बदरुद्दीन खान को यह जिम्मेदारी मिलने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गईं हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी पैनी वैचारिक समझ और मीडिया संवाद कौशल से समाजवादी पार्टी के पक्ष और लोहिया-अंबेडकरवादी विजन को राष्ट्रीय पटल पर और मज़बूती से रखा जा सकेगा। समर्थकों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *