हिन्द न्यूज़
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक 13 साल की दलित लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है. पीड़िता दिल्ली के नरेला की रहने वाली थी। जिसके साथ मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने गुड़गांव ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी गयी। पीड़ित परिवार से आज दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार मिलने पहुंचे और परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया।
अनिल कुमार ने कहा की मीडिया अगर ये खबर नही दिखाती तो ये खबर भी अन्य खबर की तरह दबा दी जाती सरकार इन खबरों को दबाना चाहती है। सरकार गरीब मजदूर दलित वर्ग की आवाज़ नही बनना चाहती हैं। चुनावी भाषण में बेटी बचाओ पढ़ाओ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री ओर ग्रहमंत्री भी इनकी सुध नही लेते, केजरीवाल सरकार आम आदमी की बात करके इनको मुद्दों पर ध्यान नही देती है।
निगम के पार्षद, विधायक, संसद जो की खुद दलित वर्ग से हैं, इन लोगों का हाल मालूम नही करते। भाजपा सरकार में दलित, मज़दूर, महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नही हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है हम पीड़ित के लिए न्याय की मांग करते हैं। दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए।
No Comments: