मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (असली) अराजनैतिक संगठन की जिले की टीम में दिल्ली एनसीआर से मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी मिलने पर मुहम्मद अशरफ़ ने भाकियू (असली) संगठन “संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश” के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
मुहम्मद अशरफ ने राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन (असली) अराजनैतिक संगठन “संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश” हरीश हूण और जिलाध्यक्ष हापुड़ देवेन्द्र बाना का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने जो महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मेरे कांधों पर डाली है, उसका मैं निष्ठा पूर्ण निर्वाह करूंगा। भाकियू (असली) संगठन “संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश” युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देश प्रेम के संस्कार का निर्माण करता है। यह संगठन युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी जज़्बे के साथ वह नवीन पीढ़ी को संगठन के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने राष्ट्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जो विश्वास प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर किया है वह अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह कर्तव्यबद्धता से निभाएंगे।
आपको बता दें कि अबसार अली को मरेठ मंडल से मेरठ मंडल मीडिया प्रभारी अमजद अली का सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है और ग्राम अजराड़ा के ही बेटे परवेज अली को मेरठ से जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर भाकियू के उच्च पदाधिकारियों में सुमित मावी, नीरज गुर्जर, सचिन चौधरी आदि और भाकियू (असली) संगठन के कई बड़े दिग्गज लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
No Comments: