Header advertisement

MSO चेयरमैन ने लीबियाई दूतावास का किया दौरा, भयानक बाढ़ पर व्यक्त की संवेदना

MSO चेयरमैन ने लीबियाई दूतावास का किया दौरा, भयानक बाढ़ पर व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली। मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इंडिया  के चेयरमैन डॉ. शुजात अली कादरी ने सोमवार को नई दिल्ली में लीबियाई दूतावास में महमूद अज्वेली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लीबिया में बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।


डॉ. शुजात अली कादरी ने कहा कि इस समय लीबिया में जो आपदा आई है, वह बहुत ही भयानक है। जिसकी इतिहास में कोई मिसाल नहीं है। लीबिया में बाढ़ के कारण बांध टूट गए हैं, इमारतें बह गई हैं और पूर्वी तटीय शहर दारना का एक चौथाई हिस्सा बह गया है। पूरे शहर इस समय पानी में डूबे हुए हैं, जबकि कई इलाकों के लोग बाढ़ के पानी में बह गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम लीबिया के लोगों के साथ खड़े हैं। हम बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों और लीबिया के लोगों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करते हैं। और हम घायलों के स्वस्थ होने की अल्लाह ताला से दुआ करते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *