Header advertisement

सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

छोटे पर्दे से फिल्मी दुनिया तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने, 34 की उम्र में मुंबई बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। सूत्रों के मुताबिक पिछले काफी समय से सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे और इलाज भी करवा रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के सीरियल से अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुवात की थी। उसके बाद एकता कपूर के धरावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें स्टारडम मिली। जिसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए थे।

सुशांत सिंह ने चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित ‘काई पो चे’ फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसमे उनके काम को काफी सराहा गया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फ़िल्म ‘एम एस धोनी’ में मुख्य किरदार निभाया था और अपने अभिनय पर तारीफें बटोरी थीं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *