शमशाद रज़ा अंसारी

गुरुवार को पार्षद विनोद कसाना के वार्ड 20 में तुलसी निकेतन पुलिस चौकी से अंत तक डेंस सड़क का उद्घाटन महापौर आशा शर्मा द्वारा किया गया। जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपए है। लंबाई लगभग 1400 मीटर एवं चौड़ाई लगभग 6 मीटर की है। उद्घाटन के दौरान महापौर ने वार्ड के पार्षद विनोद कसाना की तारीफों का अम्बार लगा दिया।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

उक्त कार्य को पार्षद द्वारा बार-बार अवगत कराया जा रहा था। क्षेत्र में सड़क की बहुत आवश्यकता थी। जिसके लिए जनता आए दिन परेशान होती थी। उक्त रास्ते पर कच्ची गलियां एवं कच्चा रास्ता है, जिस पर अब काली सड़क का कार्य शुरू हुआ है। यह कार्य महापौर द्वारा अवस्थापना निधि से पास कराया गया। जिसके लिए स्थानीय पार्षद विनोद कसाना ने महापौर को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोकडाउन के सभी नियमों का पालन किया गया। कम से कम व्यक्तियों द्वारा उद्घाटन पूर्ण कराया गया।

पार्षद विनोद कसाना ने अवगत कराया कि जब से यह कॉलोनी बनी है तब से आज तक इस रास्ते पर कभी भी ईट का खड़ंजा भी नहीं लगा और ना ही कभी किसी ने ध्यान दिया। यह कार्य पहली बार महापौर के कार्यकाल में हो रहा है। जिसके लिए मैं और क्षेत्र की जनता तहे दिल से उनका स्वागत और आभार प्रकट करते हैं। महापौर आशा शर्मा ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि आप के पार्षद बहुत ही जुझारू हैं। समय-समय पर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं। यही कारण है इनके विकास कार्य इतनी तेजी से होते हैं। क्योंकि यह अपने क्षेत्र के कार्य को अपने घर का कार्य मान के काम करते हैं। उक्त सड़क बनने से लाखों क्षेत्रवासियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी एवं बरसात के मौसम में हो जाने वाला जलभराव से भी निजात मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here