Header advertisement

लोकेश चौधरी बने महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष

लोकेश चौधरी बने महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष

ग़ाज़ियाबाद
सोमवार को नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने महानगर कांग्रेस कमेटी के घन्टाघर कम्पनी बाग़ स्थित मुख्य कार्यालय का कार्यभार संभाला। इस पद पर अभी तक मनोज कौशिक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने पदभार सम्भालते ही उत्तर प्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। वह महंगाई ,बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो जिम्मेदारी दी है, उसको पूरी मेहनत से निभाया जायेगा। इस जिम्मेदारी पर लोकेश चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह पद सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


लोकेश चौधरी ने कहा कि हम एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ गलियों और सड़को पर उतरेंगे। सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ा है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। हम इनके खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में उनको हराकर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। लोकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हर एक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे। क्योंकि वो कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद महानगर की तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत का झंडा फहराया जाएगा। सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे, बीजेपी को करारा जवाब दिया जाएगा। झूठ फरेब की राजनीति नही चलने दी जाएगी।


इस अवसर पर बिजेंद्र यादव जिलाध्यक्ष, मोहम्मद जाकिर अली सैफी एआईसीसी सदस्य वार्ड-95 पार्षद, सतीश शर्मा पूर्व मंत्री, नरेंद्र राठी, सुनील चौधरी,आशुतोष गुप्ता महासचिव, महकर सिंह, कासिम प्रधान, जितेंद्र कुमार गोड़,लालमन,विजयपाल ओबीसी अध्यक्ष महानगर, प्रेमप्रकाश चीनी,नसीम खान, पार्षद विकास सुल्तान खारी, विजय गोयल पार्षद पति, पूजा मेहता, महिला जिला अध्यक्ष पूजा चड्डा, ममता त्यागी, जय किशन, सुरेंद्र कुमार शर्मा, उज्जवल वर्मा, जी पी यादव, महेंद्र गौतम, बबलू सेन, अजय वर्मा, वीके अग्निहोत्री, सुनील शर्मा, सलीम सैफी, मनोज कौशिक, दिलशाद मलिक, विमलेश कुमार माथुर, वीर सिंह तोमर, चौधरी शहीद अहमद, वीर सिंह प्रदेश सचिव, अमर सिंह, अवनीश मेहता, जावेद खान, के एन पांडे, ओम दत्त गुप्ता, मनोज शर्मा, श्रीपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, अमन त्यागी सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *