ग़ाज़ियाबाद(शमशाद रज़ा अंसारी)
साहिबाबाद के वार्ड 70 में आम आदमी पार्टी की पूर्वांचल विंग द्वारा निरंतर सेनिटाइजर छिड़काव का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी पूर्वांचल विंग के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने वार्ड 70 की अध्यक्ष मालती सिंह को धन्यवाद करते हुए बताया कि इस कोरोना काल के समय जिस तरह की परेशानियों का सामना लोगो को करना पड़ रहा है, उसकी कल्पना मात्र
से सिहरन होने लगती है। आज जिला और प्रदेश के जो हालात हैं वह कष्टदाई हैं। लोग सड़कों पर दम तोड रहे हैं और सरकार सत्ता की घमंड में मस्त है।
संजय मिश्रा ने कहा कि आज सरकार जहाँ लंबी लंबी बाते कर रही है,वहीं हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। सरकार आंकड़े का खेल खेल रही है।
आज प्रदेश का हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। आज लोग सभी आवश्यक जीवन रक्षक चीजों के लिए भटक रहे हैं और उनकी सुनने वाला कोई नही है।
हॉस्पिटल, दवाई, बेड, ऑक्सीजन तो गायब हैं ही, सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि जनपथ के नेताओं ने जो बेचारगी दिखाई है, उसको जनता भूलने वाली नही है। इतने लाचार जनप्रतिनिधि और बेबस सरकार मैंने कभी नहीं देखी। आज लोगों की पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं है। जिनको जनता ने अपनी दुख दर्द के निवारण के लिए चुना है, वो खुद अपनी लाचारी जनता को बता रहे हैं। आज कोई किसी का फोन तक उठाने को तैयार नही है। सरकार जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार इस पर ध्यान दे और अंपने जिम्मेदारी को समझे।
संजय मिश्रा ने कहा कि इस जनसेवा में लगे अपनी टीम के सभी लोगो को बहुत धन्यवाद करता हूँ और जनता की सेवा करता रहूंगा।
No Comments: