Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 37,148 नए मामले, 587 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, दो दिनों से मौत के मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है, देश में पिछले 24 घंटों में 587 लोगों की मौत हुई, जबकि अमेरिका में 537 लोग मरे, वहीं, कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के मामले में भारत ने ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है, भारत में पिछले दिन 37 हजार 148 नए मामले सामने आए हैं, जबकि ब्राजील में 21,749 नए मामले दर्ज किए गए, इसी के साथ भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 55 हजार के पार हो गई है, इनमें चार लाख एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 24 लोग ठीक हो चुके हैं, अबतक 28 हजार 84 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,961,206), ब्राजील (2,121,645) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है.

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार2071520
2आंध्र प्रदेश5372424228696
3अरुणाचल प्रदेश7902853
4असम253821709558
5बिहार2764617433217
6चंडीगढ़73751812
7छत्तीसगढ़5561394425
8दिल्ली1237471049183663
9गोवा3853236123
10गुजरात49353356782162
11हरियाणा2685820226355
12हिमाचल प्रदेश1631106711
13जम्मू कश्मीर146508274254
14झारखंड5756281053
15कर्नाटक67420237951403
16केरल13274561643
17लद्दाख119510072
18मध्य प्रदेश2331015684738
19महाराष्ट्र31869517502912030
20मणिपुर192513070
21मेघालय466664
22मिजोरम2971680
23ओडिशा181101291097
24पुद्दुचेरी2092126529
25पंजाब105107118262
26राजस्थान3039022195568
27तमिलनाडु1756781217762551
28तेलंगाना4627434323422
29त्रिपुरा307918457
30उत्तराखंड4642321255
31उत्तर प्रदेश51160308311192
32पश्चिम बंगाल44769264181147
भारत में कुल मरीजों की संख्या115519172457828084

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है,

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *