Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में पहली बार सामने आए 49,310 नए मामले, 740 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर जारी, हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 12 लाख 87 हजार 945 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 208 लोग ठीक भी हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए और 740 मौतें हुईं,


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,169,172), ब्राजील (2,289,951) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है,
राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार2401700
2आंध्र प्रदेश7271137555884
3अरुणाचल प्रदेश9913343
4असम287912069970
5बिहार3198020769217
6चंडीगढ़80053113
7छत्तीसगढ़6254437730
8दिल्ली1273641090653745
9गोवा4350265529
10गुजरात52477379782252
11हरियाणा2897522249378
12हिमाचल प्रदेश1834113611
13जम्मू कश्मीर164298709282
14झारखंड6975317467
15कर्नाटक80863293101616
16केरल16110659450
17लद्दाख121010252
18मध्य प्रदेश2547417359780
19महाराष्ट्र34750219425312854
20मणिपुर211514660
21मेघालय534784
22मिजोरम3321830
23ओडिशा2109914393114
24पुद्दुचेरी2420140034
25पंजाब117397741277
26राजस्थान3322023815594
27तमिलनाडु1929641367933232
28तेलंगाना5082639327447
29त्रिपुरा3656207210
30उत्तराखंड5445339960
31उत्तर प्रदेश58104358031289
32पश्चिम बंगाल51757316561255
भारत में कुल मरीजों की संख्या128794581720930601

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 3 लाख 73 हजार 379 कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में 93 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है,

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *