Header advertisement

गाजियाबाद: नगर निगम मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 80 फीट का तिरंगा लेकर निकाली गई भव्य रैली

(शमशाद रज़ा अंसारी)
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर सुनीता दयाल व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके दौरान निगम अधिकारियों व पार्षदों की उपस्थिति में राष्ट्रगान व वंदे मातरम् के साथ देशभक्ति के नारे गूंजे।

कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम से दुर्गा भाभी चौक तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें 80 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा और महापौर व नगर आयुक्त ने स्कूली छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ‘हर घर तिरंगा’ के साथ ‘हर मन तिरंगा’ अभियान को धारण करने की अपील की तथा युवाओं से स्वतंत्र विचारों के साथ देश व शहर को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, महापौर सुनीता दयाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज की स्वतंत्रता उन्हीं के संघर्षों व बलिदान की देन है, इसलिए अपने देश, प्रदेश व शहर को समृद्ध बनाना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।


इस अवसर पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता का संदेश भी दिया गया और महापौर व नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता व सुंदरता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिसके लिए पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के मिल रहे सहयोग की सराहना की गई तथा जन-जन से स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने की अपील की गई।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा सहित निगम के अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *