नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी का कहना है कि नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत आयोजित मोहल्ला सभाओं में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
लोगों से मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ है कि इस बार एमसीडी की सत्ता से भाजपा का जाना तय है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरह नगर निगमों में भी सरकार बनाएगी और एमसीडी में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करके दिखाएगी।
भाजपा शासित एमसीडी के भ्रष्टाचारों के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए, ताकि आगामी एमसीडी चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा के झांसे में न आ सके।
भाजपा शासित नगर निगम की पोल खोलने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई मोहल्ला सभाओं की मुहिम का आज सातवां दिन था। आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 57 विधानसभाओं में 184 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया, जिसमें लगभग 19,000 लोग शामिल हुए।
इन सभाओं का आयोजन आने वाली 15 जनवरी तक किया जाना है। उल्लेखनीय है कि इन मोहल्ला सभाओं के माध्यम से आम आदमी पार्टी भाजपा के नगर निगम में पिछले 15 साल के शासन काल में हुए तमाम भ्रष्टाचारों पर चर्चा करती है और जनता को भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों के बारे में अवगत कराती है।
दिल्ली नगर निगम के चुनाव अगले साल होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को भाजपा के भ्रष्टाचारों से रूबरू कराने के लिए इन मोहल्ला सभाओं की शुरुआत की है।
आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि जिस प्रकार पिछली बार दिल्ली की जनता से झूठ बोलकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से वोट हासिल करके नगर निगम में अपनी सत्ता बनाई और उसके बाद अपने वादों से मुकर गई, जो स्थिति पिछले 10 सालों से नगर निगम में बनी हुई थी, उससे भी बदतर हालत भाजपा ने नगर निगम की कर दी है।
पिछले 5 सालों में भाजपा ने नगर निगम में इतने भ्रष्टाचार किए कि आज कर्मचारियों की तनख्वाह देने के लिए भी नगर निगम के पास पैसे नहीं है। दिल्ली की जनता को भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए ताकि अगले साल होने वाले नगर निगम के चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा के झांसे में न आ सके।
जैसा कि पिछली मोहल्ला सभाओं में भी देखा गया है कि जनता बढ़-चढ़कर इन सभाओं में भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करती है। आम आदमी पार्टी द्वारा एकत्र किए गए भाजपा शासित नगर निगम के तमाम भ्रष्टाचारों के बारे में पूरी मुस्तैदी के साथ सुनती है, उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देती है।
आज भी तमाम मोहल्ला सभाओं में जनता का वही रूप देखने को मिला। लगातार जिस प्रकार से जनता की ओर से हर मोहल्ला सभा में प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं, उसे देखकर एक बात तय हो चुकी है कि इस बार नगर निगम की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी का जाना तय है।
हर मोहल्ला सभा में आम आदमी पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली की भांति, नगर निगम में भी अपनी सरकार बनाएगी और जिस प्रकार से दिल्ली के चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से जो तमाम वादे किए, बिजली के, पानी के, शिक्षा के, स्वास्थ्य के मुद्दों पर, उन तमाम वादों को पूरा किया, उसी प्रकार से नगर निगम में भी भ्रष्टाचार को खत्म करके दिखाएगी।
दिल्ली की साफ सफाई सुनिश्चित करके दिखाएगी और इसी व्यवस्था एवं इतने ही फंड के साथ नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम कर्मचारियों का वेतन भी उनको समय पर देकर दिखाएगी।
No Comments: