Header advertisement

आफताब पहुंचे गांधी ग्राम घासेड़ा,राहुल की यात्रा का दिया निमंत्रण

आफताब पहुंचे गांधी ग्राम घासेड़ा,राहुल की यात्रा का दिया निमंत्रण

नूंह। नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने शनिवार को गांधी ग्राम घासेड़ा का दौरा किया और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण दिया। ग्रामीणों ने विधायक आफताब अहमद व पीसीसी सदस्य महताब अहमद का जोरदार स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि यात्रा ऐतिहासिक होगी और घासेड़ा गांव राहुल गांधी के मान सम्मान में कोई कमी नहीं छोडेगा।
नूंह विधायक आफताब अहमद व पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को वैसे तो पूरे देश में भरपूर समर्थन व प्यार मिल रहा है, लेकिन ये यात्रा मेवात में ऐतिहासिक होनी चाहिए, क्योंकि मेवात की सरजमीं महात्मा गांधी की धरती है और घासेड़ा गांव से गांधी का विशेष जुड़ाव भी है। इसी गांव में आकर 1947 में महात्मा गांधी ने मेव समाज को पाकिस्तान ना जाने और हिंदुस्तान में ही रहने की मार्मिक अपील की थी, जिसे मेवात के लोगों ने सम्मान पूर्वक माना भी था।
बता दें कि हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होने जा रही है। 22 दिसंबर को मेवात में हरियाणा कांग्रेस यात्रा का स्वागत करेगी। यात्रा के जिले में सफल आयोजन के लिए चौधरी आफताब अहमद सहित दोनों विधायक, पीसीसी सदस्य महताब अहमद आदि लगातार
तैयारियों में जुट गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 3 दिन तक रहेगी।


विधायक आफताब अहमद ने घासेड़ा में कहा कि पूरी मेहनत व ताकत झोंक कर पूरे जोश के साथ भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, ताकि वो लोकतंत्र व संविधान की मजबूत तरीके से रक्षा कर सकें।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद गरीब, किसान, कर्मचारी और युवाओं का विकास करना है।
वहीं पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद की अगुवाई में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और सभी संकल्पबद्ध है कि हर वर्ग राहुल गांधी का अभूतपूर्व स्वागत व सम्मान करेगा, घासेड़ा गांव में भी स्वागत ऐतिहासिक होगा।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *