Header advertisement

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पसमांदा मुस्लिम बुद्धिजीवी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लखनऊ में डाला डेरा

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पसमांदा मुस्लिम बुद्धिजीवी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लखनऊ में डाला डेरा

नई दिल्ली। पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद, संरक्षक सरफराज अली, संरक्षक सांसद राज्यसभा गुलाम अली खटाना,राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी साहब, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी मोहम्मद सगीर एवम हरियाणा प्रदेश के प्रभारी शादाब अली ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली द्वारा आयोजित पसमांदा प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी सम्मान समारोह सम्मेलन का भरपूर समर्थन किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार हिंदुस्तान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश ने पिछड़े, अति पिछड़े, शोषित, वंचित, गरीब समाज का सम्मान समारोह कार्यक्रम कर पसमांदा मुसलमानों का मान सम्मान किया है। पसमांदा समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज की ओर से हार्दिक बधाई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश से पसमांदा समाज आपके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कूच कर रहा है। संस्था आपके प्रति स्नेह एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है। संस्था 2024 में मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र के नव निर्माण करने के लिए तत्पर रहेगी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *