नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक हफ्ते से अधिक समय हो गया है। दोनों ओर से बमबारी लागतार जारी है। इस लड़ाई में अब तक अब तक कई हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस जंग का असर भारत के पर भी हुआ है। दरअसल हज़ारों की संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करने यूक्रेन जाते हैं। इस समय भी हज़ारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा उनको सकुशल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच 1 मार्च को कर्नाटक के रहने वाले छात्र नवीन शेखरप्पा की रूसी बमबारी के दौरान मौत हो गई। खारकीव में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर्नाटक के हावेली निवासी नवीन शेखरप्पा की मौत की जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई थी। नवीन की मौत पर सभी ने दुख प्रकट किया था और पीएम व राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी उनके परिवार से बात की थी,साथ ही नवीन के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की बात कही गई थी।
लेकिन अब कर्नाटक के ही एक भाजपा विधायक ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए नवीन के शव पर बड़ा अजीबोगरीब बयान दिया है। जिसके कारण उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।
कर्नाटक के विधायक अरविंद बेलाड का कहना है कि यूक्रेन संकट में फंसे लोगों को वापस लाना अपने आप में बहुत मुश्किल है और शव लाना और भी ज्यादा मुश्किल। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में एक शव लाने के लिए और जगह की जरूरत होगी, जबकि एक शव के लिए आवश्यक जगह में आठ लोगों को मैनेज किया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मृतक नवीन के शव को यूक्रेन से वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन जैसा कि उस देश में युद्ध चल रहा है, ऐसे में उन लोगों को जिंदा वापस लाना और शवों को वापस लाना और भी मुश्किल हो गया है।
बता दें कि बेलाड उत्तर कर्नाटक से भाजपा के नेता हैं। यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन भी इसी क्षेत्र से आते हैं।
No Comments: