Header advertisement

कांवड़ यात्रा को सुखद बनाने के लिए व्यवस्था में जुटा निगम, नगर आयुक्त का जारी है दौरा

कांवड़ यात्रा को सुखद बनाने के लिए व्यवस्था में जुटा निगम, नगर आयुक्त का जारी है दौरा

ग़ाज़ियाबाद। अधिकांश कांवड़िए गाजियाबाद नगर निगम सीमा से होकर गुजरते हैं। जिनकी सुविधा के लिए नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार निगम अधिकारी व्यवस्थाओं को संभालने में लगे हुए हैं, नगर आयुक्त का दौरा भी शहर में जारी है। ऐसे स्थान जहां पर श्रद्धालुओं तथा कांवड़ियों के ठहरने का शिविर लगा हुआ है, उस पर भी निगम द्वारा पूरी व्यवस्था बनाई हुई है।


नगर आयुक्त द्वारा कांवड़ व्यवस्था का भ्रमण करते हुए मोहन नगर जोन, तथा सिटी जोन का जायजा लिया गया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रात्रि में भी डटे रहने के निर्देश दिए। सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वॉलिंटियर्स भी व्यवस्था को बनाने में बेहतर कार्य कर रहे हैं, नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान वॉलिंटियर्स को भी मोटिवेट किया गया।


पुलिस कमिश्नर अजय  कुमार मिश्रा सहित नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा धार्मिक स्थल का जायजा लिया गया। दूधेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर पर भी गाजियाबाद नगर निगम पुलिस प्रशासन तथा सिविल डिफेंस व्यवस्था को संभाले हुए हैं। आज श्रद्धालु जल चढ़ाएंगे। जिसके लिए मंदिरों पर आवागमन हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था निगम द्वारा बेहतर की गई है।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *