15 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक भाजपा किसान मोर्चा मनोकबड्डी का होगा भव्य आयोजन


अमजद अली
हापुड़। भाजपा किसान मोर्चा मनोकबड्डी का आयोजन किया जा रहा है, यह प्रतियोगिता 15 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक हर ज़िले में होगी। इसको लेकर ज़िला पार्टी कार्यालय पर 24 नवम्बर शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ग्राम प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभावाओं में निश्चित रूप से निखार आयेगा।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसान मोर्चा द्वारा देश के प्रत्येक जिले में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिय है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी आचार्य कुसुमुनि ने कहा कि प्रतियोगिता संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी हैं, सहसंयोजक राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी, आशीष वर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा क्रीडा स्थल प्रभारी, रामकुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, रवि भारती प्रतियोगिता संचालन का गठन किया गया है और सदस्य बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना जायेगा।
आपको बताते चलें कि 27 नवम्बर को किसान मोर्चा द्वारा सभी बूथों पर वृहद रूप से वोटर चेतना महा अभियान चलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here