आश्रय स्थल में है ठंड से बचने की सभी व्यवस्था
ग़ाज़ियाबाद। शहर में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर में ठिठुरते लोगो को महापौर आशा शर्मा ने कंबल विरत्रित किए, साथ ही शहर में सभी आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव हेतु सभी व्यवस्था(अलाव,कंबल,गद्दे आदि) की गई है। जिससे शहर में कोई भी व्यक्ति ठंड के प्रकोप में न आ सके।
पुराने रेलवे स्टेशन से चौधरी मोड़, कालका गढ़ी चोक से पुराने बस अड्डे, मेरठ मोड़ से हमदर्द चौक एवं रेलवे फाटक तक सड़क पर ठिठुरते लोगों को महापौर ने स्वयं कंबल दिए। साथ ही जिन लोगों ने भोजन नही किया था, उनको भोजन भी कराया। लोगों से बातें करी और हाल चाल जाना। बहुत से लोगों ने आशीर्वाद भी दिया। साथ ही लोगो को बताया कि अगर सोने की या रुकने की कोई व्यवस्था नही है तो पास ही में नगर निगम का आश्रय स्थल है, वहाँ भी अच्छी एवं सभी व्यवस्था है। ठंड में रात गुजारने की आप वहाँ भी जा सकते हैं, कई लोगों ने आश्रय स्थल का पता भी पूछा।
इस तरह महापौर ने सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की और वाकई जिन जरूरतमंद लोगों को कंबल की जरूरत थी उन्ही को कंबल दिए। जरूरतमंद लोगों ने महापौर को धन्यवाद भी दिया।
No Comments: