Header advertisement

रजपुरा गाँव में पहुँचे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का किसानों ने किया विरोध,लगाये मुर्दाबाद के नारे

रजपुरा गाँव में पहुँचे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का किसानों ने किया विरोध,लगाये मुर्दाबाद के नारे

(मो. शाह नबी)
रामपुर। विधानसभा चुनाव नज़दीक आता जा रहा है। भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनाने की बात कर रही है। लेकिन किसानों की नाराज़गी बता रही है कि भारतीय जनता पार्टी की फिर से सत्ता तक पहुँचने की राह आसान नही है। किसानों की नाराज़गी का कारण बन रहे कृषि बिल को लेकर भाजपा नेताओं को जगह-जगह किसानों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की ऐसी ही नाराज़गी का सामना राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को भी करना पड़ा। किसानों ने टांडा के एक गाँव में पहुँचे बलदेव सिंह औलख का घेराव करते हुये मुर्दाबाद के नारे लगाये।


प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख गुरुवार को थाना टांडा की दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजपुरा गाँव में बाबा भगत जी से मिलने पहुँचे थे। इसी दौरान गाँव में किसानों ने एकत्रित होकर राज्यमंत्री का घेराव कर दिया। बिलासपुर विधायक बलदेव सिंह ने किसानों से वार्तालाप का प्रयास किया परन्तु किसानों ने राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हुये जोर-जोर से बलदेव सिंह मुर्दाबाद और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी बलदेव सिंह को किसानों के बीच से निकाल कर ले गये। किसानों ने बहुत दूर तक बलदेव सिंह की गाड़ी के पीछे दौड़ते हुये भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाये।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *