Header advertisement

चौधरी चरण सिंह ने बदला किसानों का जीवन: मुख्यमंत्री

चौधरी चरण सिंह ने बदला किसानों का जीवन: मुख्यमंत्री

गाजियाबाद/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान भवन में ‘मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना’ के अंतर्गत 51 कृषकों को ट्रैक्टर्स का वितरण एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अन्नदाता किसानों का जीवन बदला। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों के लिए जो कहा वह कर दिखाया। जब तक किसान गरीब रहेगा देश विकास नहीं कर सकता है। पहली बार किसानों ने महसूस किया कि वे सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं और पहले स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को 15 किस्त मिली हैं। यूपी के दो  करोड़ से ज्यादा किसानों को यह राशि मिली है। साढ़े छह साल में 2 लाख 25 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। अब खेती घाटे का सौदा नहीं है।

इसके बाद लोकभवन में मुख्यमंत्री ने कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफ.पी.ओ. एवं कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित  भी किया।

इस अवसर पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कैप्टन विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *