अबसार अली
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) संगठन से उत्तर प्रदेश के किसान आज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। वे जंतर मंतर पर इकट्ठा होंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। किसान जंतर मंतर पर ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर नहीं जाएंगे, बल्कि ट्रेन, बसों और अपने निजी वाहनों से भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) की कॉल पर जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) किसानों, मज़दूरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को लेकार राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप की अध्यक्षता में दिनांक 15 सितंबर, 2022 को जंतर मंतर दिल्ली में एक विशाल प्रचण्ड शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसमें देश के कोने-कोने से लोग एकत्र होंगे। प्रदर्शन में किसान आयोग और मुफ्त टोल प्लाज़ा की मांग की जाएगी। पवन कश्यप ने कहा कि सरकार किसान आयोग का गठन करे और किसान सरकार की कमेटी को उसमें शामिल किया जाये। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने बताया कि, इसके अतिरिक्त समाज में फैल रहीं कुरीतियों जैसे कि दहेज प्रथा आदि पर भी संगठन आवाज उठाएगा। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम जो कि आसमान को छू रहे हैं, और बेरोज़गारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, नौजवान नौकिरियों के लिए धक्के खा रहे हैं, के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बढ़ती जा रही बेरोजगारी और महंगाई पर अभी तक लगाम नहीं लगा पाई है।
उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार को लपेटा। दोनों सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज युवा पूरी तरह से हताश और परेशान है। जो भी फैसले लिए जा रहे हैं वे सब युवा विरोधी साबित हो रहे हैं। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद तो सबसे पहले नौकरियां देने पर ही पाबंदी लगाई। केंद्र सरकार में होने वाली भर्तियों को रद्द कर दिया गया। यही वजह है कि भारत में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है, लेकिन इसे बेरोजगारी को कम करने की बजाए दूसरे मुद्दों पर केंद्र सरकार सक्रिय दिखाई दे रही है। और अंत में कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती तो हम अपना समर्थन सरकार से वापस ले लेंगे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश अशरफ हुसैनी ने कहा कि भारत के अंदर बेरोजगारी का आंकड़ा तो रिकार्ड तोड़ने जा रहा है। यही वजह है कि युवाओं के पास अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। इसी गंभीर समस्या को देखकर भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू किया ताकि युवाओं की वर्तमान स्थिति और समस्या के समाधान पर चर्चा हो सके।
No Comments: