Header advertisement

धूमधाम से मनाया गया वीर खालसा सेवा समिति का 19 वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया वीर खालसा सेवा समिति का 19 वां स्थापना दिवस

(मो. शाह नबी)
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल, कंबल, सिलाई मशीन व साइकिल का वितरण किया गया। विभिन्न स्कूलों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम हुए। गिद्दा भंगड़ा के प्रोग्रामों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, शहर विधायक आकाश सक्सेना हनी, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा, भारत भूषण गुप्ता, महिला थाना इंचार्ज रजनी द्विवेदी, रेडिको खेतान के डायरेक्टर अमर सिंह, उद्योगपति विष्णु कपूर, राजू गुप्ता, डॉक्टर किशोरीलाल, डॉक्टर प्रशांत, डॉक्टर चमन, डॉक्टर बीबी शर्मा, लखविंदर सिंह, मौलाना असलम, हरविंदर सिंह बाजवा, रहमान, संजीव सक्सेना, तीरथ सिंह, मोदी स्कूल की प्रिंसिपल सुमन तोमर, गुरुद्वारा प्रधान सरदार दक्षिण सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, रणजीत कौर, विजय कुमार अग्रवाल, चमन, बलराम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को वीर खालसा सेवा समिति की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि वीर खालसा सेवा समिति बधाई पात्र है, जो समय-समय पर गरीबों की मदद करती है। इनको जब भी मेरी जरूरत हो, मैं इनके साथ हूँ।
सदर विधायक आकाश सक्सेना हनी ने कहा कि गरीबों की मदद करना पुण्य का कार्य है। हम सबको इसमें हिस्सा लेना चाहिए। आज जरूरतमंदों को साइकिल, कंबल, सिलाई मशीन देना बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है।


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सिख समाज हमेशा ही अच्छे कार्यों में आगे रहता है। इनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। घनश्याम सिंह लोधी ने भी समिति के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग से यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।


इस मौके पर मीरी पीरी खालसा स्कूल, मिल्टन स्कूल, मोदी स्कूल, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा डांस विद मी संस्कार स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर वीर खालसा सेवा समिति के जिला सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर समिति के चेयरमैन सरदार निर्मल सिंह, समाजसेवी सरदार मनमीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, हरदेव सिंह, गुलशन अरोड़ा, मोनू सिंह, सुखविंदर सिंह पड़ा, जगजीत सिंह, करण दीप सिंह, एडवोकेट अमरजोत सिंह कपूर, चरणजीत सिंह, सोनू विर्क, सुरजीत ग्रंथि, सोनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रोग्राम की अध्यक्षता निर्मल सिंह ने की व संचालन अवतार सिंह ने किया।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *