२५ अगस्त,2021, उत्तर प्रदेश
हिन्द न्यूज़
अबसार अली–
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों पर सामाजिक न्याय के पुरोधा मंडल आयोग के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बी. पी. मंडल की 103वीं जयंती सादगी से मनाई गई।
उनके आदर्शो से परिपूर्ण उनके सामाजिक अधिकारिता व् राजनीतिक एजंडे पर चर्चा की व् साथ ही पिछड़े दलित आयोग के अध्यक्ष व् पूर्व मुख्य मंत्री बी पी मंडल के चलाये गए अभियान को आगे बढ़ाने की बात की।
समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में बी.पी. मंडल के चित्र पर मार्ल्यापण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।
बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल (1918 – 1982) एक समाजवादी विचारधारा से प्रेरित राजनेता थे जो भारतीय संसद के सदस्य, बिहार के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग (अन्य पिछड़ा वर्ग) के निर्माता व अध्यक्ष रहे। बीपी मंडल की जन्मदिन 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। जिनकी मानसिकता राम मनोहर लोहिया से मिलती थी और सामजवाद के लिए आगे बढ़ी
इनका बचपन बिहार राज्य के मधेपुरा के मुरहो गांव में बीता। बड़े सरोकार वाले बीपी मण्डल एक शिक्षित व् जमींदार परिवार से थे।
इस अवसर पर कहा गया कि सामाजिक न्याय की अनुशंसाओं को समाजवादी पार्टी ने हमेशा आगे बढ़ाया है। इसे पूरे तौर पर लागू करने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी बी.पी. मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी क्रम में राज्यभर के विभिन्न जनपदों में बी.पी. मंडल की जयंती मनायी गई।
No Comments: