Header advertisement

संजय सिंह ने आगरा में भरी हुँकार, कहा बेईमान है भजपा सरकार

संजय सिंह ने आगरा में भरी हुँकार, कहा बेईमान है भजपा सरकार

आगरा। जहाँ एक तरफ नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी पार्टियां पूरे दमखम से मैदान में ज़ोर आजमाने को तैयार है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के नीतियों को गरीब एवं किसान विरोधी बता रही है। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आगरा में एक प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया। आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि संजय सिंह एवं ब्रजप्रान्त अध्यक्ष डॉ0 हृदेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं शहीदे आजम सरदार भगत सिंग की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। जिसके डॉ0 चौधरी ने कर्तकर्ताओं के अपने संबोधन के बाद संजय सिंह को कार्यकर्ताओं के संबोधन के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद सम्मेलन में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के सांसद एवं उत्तरप्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने सूरसदन से हुँकार भरी।

संजय सिंह ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये डबल इंजन की सरकार गरीब एवं किसानों के हित की सरकार नहीं है। ये सरकार केवल कुछेक पूंजीपतियों की शुभचिंतक सरकार है। संजय सिंह ने कहा कि इन सरकारों ने अपने शासनकाल में केवल गरीबी,अशिक्षा, महंगाई और अपराध दिया है। संजय सिंह ने कहा कि ये सरकार केवल जुमलेबाजी करती है जिससे जनता का कभी भला नहीं होने वाला है। सबका साथ , सबका विकास की बात करके केवल एक का विकास और बाकी सबका विनाश करने में लगी हुई है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है और इनके झांसों में आने वाली नहीं है। जनता बदलाव के मूड में है इस निकम्मी सरकार को बहुत जल्द उखाड़ फेंकेगी। केवल मंदिर मस्जिद करने से जनता का भला नहीं होने वाला है। जनता को शिक्षा,स्वास्थ्य, बिजली,पानी और रोजगार चाहिए, ना कि जुमलेबाजी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के समस्त निकाय सीट पर आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जिन प्रदेशों में हैं वहाँ जनता के हित में काम कर रही है। वहाँ जनता की मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे आवश्यकताएं जो जनता की मूल आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार उसपर काम कर रही है और उसे पूरा कर रही है। आज के प्रांतीय सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ग्रहण की। सभी कार्यकर्ता भाजपा, सपा, एआईएमआईएम एवं अन्य पार्टियों को छोड़कर आज आप का दामन थाम लिए। आप का दामन थमने वालों में जयप्रकाश आर्य(बसपा), सोनू बघेल(भाजपा),बलवीर धनगर(आरएसपी), विजय माहौर(भाजपा) मुख्य हैं। इन सभी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज आप में शामिल हुए। ब्रजप्रान्त अध्यक्ष डॉ0 हृदेश चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बहुत आभार व्यक्त किया।

डॉ0 चौधरी ने कहा आज की उपस्थिति ये साबित कर रही है कि निकाय चुनाव में उत्तरप्रदेश में झाड़ू चलने वाली है। आगरा के सूरसदन में कर्तकर्ताओं की संख्या और उत्साह ये साबित कर रही थी कि इस बार आम आदमी पार्टी उत्तरप्रदेश में भी झाड़ू चलाएगी।

जाँच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

आगरा के प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन में आप के उत्तरप्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भजपा सरकार जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जो भी सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है सरकार उसके पीछे ईडी और सीबीआई को लगा देती है। जिससे उसकी आवाज दब जाए। लेकिन अक्सर सरकार को मुंह की खानी पड़ती है। साथ ही सरकार के दबाव में मजबूर अधिकारी अन्य पार्टियों के  नेताओं मंत्रियों की जांच में तो लग जाते हैं लेकिन जब कुछ नहीं मिलता तो उनका भी मनोबल गिरता है। केंद्र की गरीब और किसान विरोधी सरकार विपक्ष की आवाज को पूरी तरह से दबा देना चाहती है। लेकिन ये आम आदमी  की आवाज है जो किसी से डरने या दबने वाली नहीं।

भूतपूर्व सैनिक एल एस यादव ने अपने टीम के साथ किया परफॉर्मेंस

उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के भूतपूर्व सैनिक एल एस यादव भारतीय सेना से रिटायर हैं। रिटायर होने के बाद भी एल एस यादव ने सेना एवं देशसेवा के प्रति अपना सहयोग बनाये रखा और आगरा में सैनिक संस्कार फाउंडेशन के नाम से एक एनजीओ खड़ा किया। जिसके माध्यम से नौजवान लड़के लड़कियों को सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग देना शुरू किया। एल एस यादव ने बताया कि लगभग तीन साल से वो नौजवानों को सेना में भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग देते हैं। यादव ने बताया कि अब तक निशुल्क ट्रेनिक देकर लगभग 7 नौजवानों को अबतक सेना में भर्ती करवा चुके हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *