Header advertisement

सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन

सपा सांसद शफीकुर्रहमान का निधन

संभल। मंगलवार की सुबह सम्भलवासियों के लिए दुखद ख़बर लेकर आई। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। शफीकुर्रहमान ने मुरादाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें इस महीने के शुरू में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी डॉक्टर पोती की निगरानी में ही उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में बेटे के अलावा पोता और पोती हैं। पोता विधायक है, जबकि पोती डॉक्टर है। बर्क के कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। जिससे उनका निधन हो गया। बर्क के निधन से संभलवासियों तथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।


बर्क 17वीं लोकसभा में सबसे उम्र दराज सांसद थे। समाजवादी पार्टी ने इस बार भी उन्हें 2024 के चुनाव के लिए लोकसभा का टिकट दिया था। 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में जन्मे बर्क समाजवादी पार्टी से 1996 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे। वह 2014 में बसपा से लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *