शमशाद रज़ा अंसारी
ट्रिपल तलाक बिल का एक वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण देश में वर्चुअल सभा के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा गया।
उत्तर प्रदेश के गांव हल्दोनी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में सरफराज अली, सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के आवास पर वर्चुअल सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया। देश के सभी राज्यों की महिलाओं से मुख्तार अब्बास नकवी केंद्रीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा महिला, बाल विकास एवं कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी रूबरू हुए।
इन्होंने देश की सभी राज्यों की मुस्लिम महिलाओं से वार्ता की तो सभी राज्यों की प्रबुद्ध मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमन्त्री मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ में मुख्तार अब्बास नकवी का भी शुक्रिया अदा किया। मुस्लिम महिलाओं ने बताया कि इस एक वर्ष में ट्रिपल तलाक की घटनाओं पर अंकुश लगा है। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज को अनेकों योजना से नवाजा है। हम सब नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। इस अवसर पर इरफान अहमद मेंबर केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार, विजय भाटी जिलाध्यक्ष भाजपा गौतमबुधनगर, चंद्रमणि भारद्वाज, प्रमुख आईटी गौतमबुद्धनगर, सना हैदर, एहसान खान आदि उपस्थित रहे।
इरफ़ान अहमद ने कहा कि देश में ट्रिपल तलाक बिल पास होने का एक वर्ष पूरा हो गया। प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी ने ट्रिपल तलाक को क़ानूनी जामा पहना कर मुस्लिम समाज की महिलाओं का सशक्तिकरण करते हुये “तीन तलाक” जैसी कुरीति और कुप्रथा को कानूनन जुर्म बनाया। इससे सभी मुस्लिम महिलाएं बहुत ख़ुश है
#MuslimWomenRightsDay #ThanksModiBhaiJaan #ModiHaiToMumkinHai
No Comments: