नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यालय दिल्ली में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भूपेंद्र गोठवाल ने अपना पदभार ग्रहण किया, आदेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अनुसूचित जाति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैयार खड़ी है, उनके विकास व उनके शोषण व अन्याय के प्रति समय-समय पर हमेशा आवाज उठाती है, दलित वर्ग की आवाज को आगे तक पहुंचाया जाता है, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर दिया जाता है, उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल अपने नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे आमजन के विश्वास पर खरे उतरेंगे इसके साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे उनकी आवाज बनेंगे उनके शोषण अन्याय के प्रति हमेशा अग्रसर रहकर उनके हित में कदम उठाएंगे.
गुप्ता ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन परिचय पर भी प्रकाश डाला और कहा कि बाबा साहब एक सैद्धांतिक पुरुष थे हमें उनके आदर्शों विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए, उनके मार्गदर्शन पर चलना चाहिए, भूपेंद्र गोठवाल ने मंच के माध्यम से उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्हें संबोधित किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है वे इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे अपने नेतृत्व के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के विस्तार हेतु काम करेंगे, भारतीय जनता पार्टी की नीति को लोगों तक पहुंचाएंगे देश की जनता को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करेंगे.
No Comments: