आज भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित कर्यालय पर बेंगलुरु से भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
पेशे से वकील तेजस्वी सूर्या 29 वर्ष के युवा सांसद हैं।सूर्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ-साथ सांसद बनने पर बीजेपी के युवा मोर्चे के जनरल सेक्रेटरी भी रहे हैं।तेजस्वी पहली बार 2019 में बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़े तथा विजय भी हासिल की। सूर्या ने 23 मई 2019 को अपना कर्यालय ग्रहण किया तब से निरंतर पार्टी तथा जनता की सेवा में तन-मन से लगे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा यतेंद्र नागर ने उनसे मिलकर पुष्पगुच्छ देकर तथा पटका पहनाकर स्वागत किया तथा बधाई दी।
यतेंद्र नागर ने उन्हें सफलता की अनंत शुभकामनाएं भी दी।इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। पदभार ग्रहण करने के शुभ अवसर पर अरुण कुमार सिंह राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्यालय प्रभारी, तरुण चुग राष्ट्रीय महासचिव, पूनम महाजन निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं सौरभ चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भी मौजूद रहे।
तेजस्वी सूर्या ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभा में मौजूद सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से सभी कार्यकर्ता यह महसूस कर सकते हैं कि वह सब अध्यक्ष से कभी भी सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने नए पदभार को पूरी शिद्दत और तन्मयता से निभाएंगे।
यतेंद्र नागर मूल रूप से ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले है तथा लंबे अरसे से शाखा तथा पार्टी के लिए सेवा दे रहे हैं। नागर 2022 में दादरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें हैं। यतेंद्र नागर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहें हैं तथा कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टीयों में रहकर अहम भूमिका निभाएं हैं।
No Comments: