Header advertisement

लोगों का कहना है कि अब एमसीडी से भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी हो गया है: आप

नई दिल्ली : भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने की मुहिम के तहत आज आम आदमी पार्टी ने 57 अलग-अलग विधानसभाओं में करीब 208 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया।

आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित लगभग 21,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

नगर निगमों में एमसीडी के भ्रष्टाचार से परेशान दिल्ली की जनता मोहल्ला सभाओं में आकर अब खुल कर आपबीती सुना रही है।

आम आदमी पार्टी ने जिस सोच के साथ इस मुहिम की शुरुआत की थी कि दिल्ली की जनता को भारतीय जनता पार्टी का असली भ्रष्टाचारी चेहरा दिखाना है, वह अबतक पूरी तरह सफल रहा है

पार्टी की यही कोशिश है कि दिल्ली के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर, भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों की जानकारी घर-घर तक पहुंचा सकें। दिल्ली और देश की जनता को भाजपा का असली चेहरा दिखा सकें।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अबतक सफल रही है। पार्टी द्वारा आयोजित मोहल्ला सभाओं में भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

आज 57 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 208 स्थानों पर आयोजित मोहल्ला सभाओं में 21,000 से अधिक स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

अभी तक की जितनी भी मोहल्ला सभाएं आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की गई हैं, उन सभी मोहल्ला सभाओं में भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश और निराशा देखने को मिली है।

जितने भी लोगों ने मोहल्ला सभाओं में हिस्सा लिया है, वे सभी इस बात को पूरी तरह से मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित दिल्ली नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। नीचे से लेकर ऊपर तक सभी लोग भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

नगर निगम के अधीन आने वाले किसी भी विभाग में, कोई भी काम पैसे दिए बिना नहीं कराया जा सकता। जनता की ओर से खुलकर यह आवाज उठ रही है कि अब नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को उखाड़ना बहुत जरूरी हो गया है।

नगर निगम में एक ईमानदार पार्टी की सत्ता को स्थापित करना समय की जरूरत बन गया है। क्योंकि जब तक नगर निगम की सत्ता में किसी ईमानदार पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक नगर निगम के भ्रष्टाचार को खत्म करना नामुमकिन है। लोगों ने खुलकर नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की बातें कही हैं।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के माध्यम से भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करने का सिलसिला शुरू किया है।

इन मोहल्ला सभाओं में आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, आम आदमी पार्टी के स्थानीय निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोहल्ला सभाओं का आयोजन करते हैं। स्थानीय जनता को मोहल्ला सभा में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है और जनता के साथ भाजपा शासित नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के ऊपर चर्चा की जाती है।

उसी श्रृंखला में आज भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 57 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 208 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया, जिसमें दिल्ली की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मोहल्ला सभाओं में स्थानीय लोगों की बढ़ती भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि पूरी दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों पर बात करने के लिए इच्छुक है और जैसे- जैसे जनता को इन मोहल्ला सभाओं के बारे में पता चल रहा है,

एक जन सैलाब सा इन सभाओं में उमड़ कर आ रहा है। जनसभाओं में जिस प्रकार से लोग अपने अपने अनुभव  सांझा कर रहे हैं, उसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जनता अब  जानना नहीं बल्कि बताना चाहती है, कि भाजपा शासित नगर निगम में किस किस प्रकार से भ्रष्टाचार होता है।

जनता भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार से अब पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। जनता अब नगर निगम में एक बड़ा बदलाव चाहती है। जनता अब इस भ्रष्टाचार से छुटकारा चाहती है।

मोहल्ला सभाओं में लोगों की बढ़ती भीड़ से एक बात सिद्ध हो गई है कि आम आदमी पार्टी की यह मुहिम, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का काम किया जा रहा है, वह पूरी तरह से सफल सिद्ध रही है।

सभाओं में आए लोगों का भी यही मानना है कि भाजपा शासित एमसीडी पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। लोग भ्रष्टाचार से लिप्त भाजपा की सरकार से परेशान हो चुके हैं। किसी भी विभाग में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है।

 जबकि भाजपा शासित एमसीडी पिछले कई महीनों से अपने कर्मचारियों को उनके हक का वेतन दिए बिना ही उनसे सभी काम करा रही है। दिल्ली की नगर निगमों की ऐसी हालत देखकर लोग इन मोहल्ला सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और अपने दिल की बात खुलकर कह रहे हैं।

सभी का यही कहना है कि एमसीडी से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करके एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपने की जरूरत है और लोग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *