Header advertisement

जामिया में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में त्रिभाषी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

जामिया में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में त्रिभाषी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

नई दिल्ली। प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विस्तार विभाग (डीएसीईई), जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 8 सितंबर, 2022 को लिट्रेसी फॉर मासेस’ विषय पर हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी में एक त्रिभाषी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।


प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी भाग लेने वाले छात्रों को भागीदारी का प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रो. शिखा कपूर, विभागाध्यक्ष, डीएसीई ने कहा कि साक्षरता किसी भी राष्ट्र के विकास का आधार है। जब तक जनता निरक्षर रहेगी, सच्चा विकास हासिल करना महज एक शब्दजाल और सपना बनकर रह जाएगा। इसके अलावा, साक्षरता के लक्ष्यों को तभी प्राप्त किया जा सकता है जब जनता को अपनी भाषा में इसकी प्रासंगिकता के बारे में जागरूक किया जाए। इसी विचार के साथ त्रिभाषी स्लोगन लेखन प्रतियोगिता की योजना बनाई गई।


प्रथम पुरस्कार- मिर्जा युसरा बेग ने प्राप्त किया, जबकि मैसा शाहिद को द्वितीय पुरस्कार मिला। दोनों विकास विस्तार सेमेस्टर III में परास्नातक के छात्र हैं, जबकि डीईटी के सेमेस्टर I की छात्र अजीज फातिमा ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। डीएसीईई के संकाय सदस्यों ने प्रतियोगिता के विजेताओं का मूल्यांकन किया।
डीएसीईई, शनिवार 10 सितंबर 2022 को सुबह 9.30 बजे से ओखला के श्रम विहार स्लम क्लस्टर में साक्षरता जागरूकता रैली निकालकर सप्ताह भर चलने वाले साक्षरता सप्ताह समारोह को जारी रखेगा। छात्रों द्वारा बनाए गए नारों का उपयोग छात्र इस रैली को निकालते समय करेंगे।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *