Header advertisement

रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेंचुरियन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में किए 135 पौधे रोपित

रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेंचुरियन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में किए 135 पौधे रोपित

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेंचुरियन ने ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत प्रताप विहार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। गवर्नर अमित गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता के निर्देशन तथा प्रीति शर्मा एवं रेणुका शर्मा के तत्वाधान में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में कुल 135 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण भी किया। यह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई कि पूर्व में लगाए गए पौधे न केवल पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि वे हरे-भरे होकर अब फल देने की स्थिति में आ गए हैं।


कार्यक्रम में मीरा मिश्रा, निरूपमा पाठक, सुजाता कुमार, राजेंद्र कुमार, नीतू चंद्रा, पीयूष बत्रा, दीपक मिश्रा, अनीता सिंह, विजय पाल, सुनील मदान, नेहा मदान, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, प्रिया बत्रा, डॉ. संतोष वर्मा, शिव रंजन, रमेश भाकुनी, पूनम रंजन, हेमा भाकुनी, संजीव चंदा और दीपक शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *