Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश में सोनू जीनवाल को मिली जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी

ग़ाज़ियाबाद: स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश में सोनू जीनवाल को मिली जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) के जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह जीनवाल द्वारा संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत नियमानुसार नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। इसके तहत सोनू जीनवाल पुत्र स्वर्गीय कृपाल, निवासी रेल मार्ग वाल्मीकि कॉलोनी, गाजियाबाद को गाजियाबाद का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।


जारी किए गए नियुक्ति पत्र के अनुसार, नवनियुक्त जिला महामंत्री को 15 दिवस के भीतर अपनी सहमति की सूचना भेजकर कार्यभार ग्रहण करने और कार्य शुभारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संस्था की आजीवन सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर जिला अध्यक्ष को सूचित करने के लिए कहा गया है, जिससे आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।

इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, समस्त प्रदेशों के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री, स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के समस्त प्रदेश अध्यक्षों व महासचिवालय तथा संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित की गई है।

Prev Post
Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *