Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: एसीपी उपासना पाण्डेय ने हरिद्वार से स्केटिंग कर गंगाजल लाने वाले बाल कलाकारों का किया स्वागत

गाजियाबाद। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली उपासना पाण्डेय द्वारा हरिद्वार से स्केटिंग द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर गाजियाबाद पहुंचे 10 वर्षीय नंदिनी और 12 वर्षीय युग का स्वागत कर उनके साहसिक प्रयास की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इससे पहले भी नंदिनी और युग द्वारा जनवरी में गाजियाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग कर डूओ कैटेगरी इनलाइन स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था और अब दोनों भाई-बहन हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी नई धार्मिक व साहसिक यात्रा पूरी कर गाजियाबाद पहुंचे हैं।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *