Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत

(शमशाद रज़ा अंसारी)
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को शिवभक्त कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन अवनीश सिंह एवं पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने रविवार ने कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का प्रत्यक्ष आकलन किया गया।


अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक है तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो तथा जनपद में आस्था और व्यवस्था का उत्कृष्ट समन्वय स्थापित हो सके।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *