Header advertisement

ग़ाज़ियाबाद: डीसीपी धवल जायसवाल ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ग़ाज़ियाबाद। (शमशाद रज़ा अंसारी) पुलिस उपायुक्त नगर ट्रांस हिण्डन जोन धवल जायसवाल द्वारा श्री दूधेश्वरनाथ मन्दिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसके दौरान उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास के मार्गों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के तौर-तरीकों की गहनता से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुचारु भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को हर हाल में प्रभावी बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए ताकि देश-विदेश व दूर-दराज से आने वाले किसी भी शिवभक्त को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा मौके पर मौजूद समस्त संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया।

Next Post

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *