नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के बड़े नेता अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। साथ ही साथ कई समाजसेवी एवं अन्य राजनीतिक दल के लोगो ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय सिंह ने सभी सम्मानित लोगों का आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर टोपी एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के लक्ष्मी नगर विधानसभा से पूर्व विधायक नितिन त्यागी एवं पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष संजय भगत भी मौजूद रहे।

संजय सिंह जी ने कहा कि यह सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में महत्व रखने वाले लोग हैं। सभी का अपने अपने क्षेत्रों में नाम है, सम्मान है और सभी लोग कई वर्षों से अपने अपने स्तर पर दिल्ली की जनता की भलाई के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। पिछले 5 साल के कार्यकाल में दिल्ली में आम आदमी पार्टी शासित केजरीवाल सरकार ने जो हर वर्ग के लिए, हर क्षेत्र जैसे शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी सड़क, नालियां, रोजगार में आमूलचूल परिवर्तन करके दिखाए, उससे इन सभी लोगों के मन में भी यह विश्वास जागा कि यदि दिल्ली के विकास को चरम तक कोई पार्टी ले जा सकती है, तो वह केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही है और इसी विश्वास के साथ यह सभी लोग आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हमें भी यह विश्वास है कि इन सभी सम्मानित लोगों के आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने से दिल्ली में पार्टी को और बल मिलेगा, और मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली के हर व्यक्ति, हर वर्ग के लिए काम कर सकेगी।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सूची निम्न प्रकार से है….

1) सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष, पूर्वांचल विंग, भाजपा
2) राजेश सिंह, समाजसेवी (इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स संस्था)
3) मनोज भोला, अध्यक्ष, लक्ष्मी नगर विधानसभा, जेडीयू
4) तेज प्रताप सिंह, समाजसेवी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here