Header advertisement

फ्लावर शो के दूसरे दिन नगर आयुक्त ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति शहर वासियों को जागरूक कर रहा है फ्लावर शो का आयोजन: नगर आयुक्त

फ्लावर शो के दूसरे दिन नगर आयुक्त ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति शहर वासियों को जागरूक कर रहा है फ्लावर शो का आयोजन: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लैंड क्राफ्ट गोल्फलिंक टाउनशिप में आयोजित फ्लावर शो के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फ्लावर शो का आयोजन, जिसमें फूलों पौधों की अनेक प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है, पौधों से संबंधित अनेक कंपटीशन भी रखे गए, जिससे शहर वासियों को प्लांटेशन के प्रति जागरूक किया गया। सीनियर सिटीजन, युवाओं तथा बच्चों को भी फ्लावर शो में विशेष अनुभव मिल रहा है। मौके पर ललित जायसवाल, फ्लावर शो के आयोजक राकेश गोयल, दिवाकर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी से राम त्यागी, गौरव गर्ग राघव गर्ग निरमेश व अन्य उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत फ्लावर शो का भव्य आयोजन, जिसमें हजारों शहर वासियों द्वारा शिरकत की जा रही है, यह भव्य आयोजन सभी का मन लुभा रहा है। साथ ही हर नागरिक को स्वच्छता तथा सुंदरता के प्रति जागरूक भी कर रहा है। कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम का विशेष सहयोग रहा है। कई प्रजातियों के फूल तथा पौधे गाजियाबाद नगर निगम उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए हैं। कई स्कूलों द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जा रहा है। विद्यार्थियों की भी स्वच्छ पर्यावरण तथा प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।

नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  अवनींद्र कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

फ्लावर शो कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा नगर आयुक्त व अन्य टीम का विशेष सहयोग करने पर धन्यवाद किया गया। फ्लावर शो में महाकुंभ तथा रामायण से जुड़ी हुई अशोक वाटिका व कई कलाकृतियां भी बनाई गई, जिनकी उपस्थित जनों ने  प्रशंसा की।

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *