नूंह। नूंह विधायक व कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए बृहस्पतिवार को नूंह के इंडरी खंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोहना कार्यालय पर लेते हुए कहा कि भाजपा जजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस सरकार आ रही है।
इस दौरान विधायक आफताब अहमद के सोहना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई और कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखाई दिया।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि बीते नौ साल में मेवात में कोई विकास कार्य नहीं हुए बल्कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार द्वारा मंजूर परियोजनाओं को भी लटका दिया गया। कांग्रेस ने जहां मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, कई महिला कॉलेज, कई बहुतकनीकी संस्थान, कई आई टी आई, कोटला झील, कई बस अड्डे, राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए, मेवात के लिए अलग शिक्षा कैडर, राजीव गांधी रैनीवैल परियोजना, बादली परियोजना, नए मेवात माडल स्कूल, रोजगार आदि की सौगात दी थी।
कांग्रेस ने केंद्रीय विद्यालय सालाहेड़ी, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल छपेड़ा, नगीना में एम डी यू रीजनल सेंटर, नूंह में प्राथमिक स्कूल, मेवात कैनाल की मंजूरी दी थी लेकिन सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने इन्हें थंडे बस्ते में डाल दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि इस सरकार में मेवात को विकास के बजाय दंगे और बदनामी का दंश झेलना पड़ा है।
कांग्रेस विधायक दल उपनेता आफताब अहमद ने कहा कि आजकल कुछ ऐसी पार्टियां भी मेवात में घूम रही हैं जो दिखावा भाजपा के विरोध का करती हैं लेकिन हैं उनकी सहयोगी फिर चाहे वो इनेलो हो या जजपा। पिछले विधानसभा चुनावों में भी जजपा ने भाजपा विरोध का नाटक कर चुनाव बाद उनकी गोद में बैठे नजर आए, यही हाल अब इनेलो का है।
देश में राहुल गांधी व कांग्रेस जन ही असल मायनों में भाजपा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करते रहें क्योंकि उस संघर्ष की अब जीत होने को है। पांच प्रदेशों में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और हरियाणा में बंपर बहुमत से कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।
वहीं पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं, मेवात की सभी सीटों पर कांग्रेस विजय होगी क्योंकि केवल कांग्रेस व उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इलाके के हकों की लड़ाई मजबूती से लडी है। कांग्रेस सरकार बनने पर सभी को उचित मान सम्मान मिलेगा और रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरु होंगे।

आफताब अहमद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वो उनके रीढ की हड्डी हैं और जो मान सम्मान उन्हें दिया है उतना ही वो अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का ख्याल रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की तैयारी में जी जान से जुटने को कहा है ताकि देश व प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया हो सके।
आफताब अहमद ने कहा कि वो व महताब अहमद अपने वालिद पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद के दिखाए रास्ते पर चल कर इलाके व लोगों के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।

No Comments: