नई दिल्ली : भारत में कोरोना का कहर जारी है, पिछले 24 घंटे में पहली बार 45 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, साथ ही सबसे अधिक एक हजार से ज्यादा मौत भी हुई हैं, देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या सवा 12 लाख के पार पहुंच गई है, वहीं करीब 30 हजार मौतें भी हुई हैं,


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख 38 हजार 635 हो गई है, इनमें चार लाख 26 हजार 167 एक्टिव केस हैं तो वहीं सात लाख 82 लोग ठीक हो चुके हैं, अबतक 29 हजार 861 लोग अपनी जान गवां चुके हैं,

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,100,875), ब्राजील (2,231,871) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे/तीसरे नंबर पर बनी हुई है,
राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार2211630
2आंध्र प्रदेश6471332127823
3अरुणाचल प्रदेश9493143
4असम267721803364
5बिहार3036919646217
6चंडीगढ़79352613
7छत्तीसगढ़5968423029
8दिल्ली1263231076503719
9गोवा4176254128
10गुजरात51399372602224
11हरियाणा2818621697372
12हिमाचल प्रदेश1725110511
13जम्मू कश्मीर157118607273
14झारखंड6485302464
15कर्नाटक75833272391519
16केरल15032616245
17लद्दाख120610182
18मध्य प्रदेश2484216836770
19महाराष्ट्र33760718776912556
20मणिपुर206014280
21मेघालय514774
22मिजोरम3171790
23ओडिशा1983513750108
24पुद्दुचेरी2300136931
25पंजाब113017641269
26राजस्थान3233423364583
27तमिलनाडु1864921315833144
28तेलंगाना4925937666438
29त्रिपुरा344920329
30उत्तराखंड5300334957
31उत्तर प्रदेश55588335001263
32पश्चिम बंगाल49321296501221
भारत में कुल मरीजों की संख्या123863578260729861

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त चार लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में एक लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here