नई दिल्लीः कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से भाजपा नेताओं द्वारा कश्मीरी लड़कियों को लेकर विवादित बयानबाजी जारी है। बीते रोज़ शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कश्मीरी लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने भी कश्मीरी लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था। अब इस कड़ी में भाजपा के सांसद विजय गोयल का नाम भी जुड़ गया है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रहे विजय गोयल ने अपने आवास पर एक हॉर्डिंग लगाया है, इस हॉर्डिंग पर कश्मीरी लड़की की फोटो लगी हुई है जिस पर लिखा है धारा 370 का जाना, तेरा मुस्कुराना। भाजपा सांसद ने इस हॉर्डिंग की फोटो ट्विटर पर भी पोस्ट की है, और वहां भी ऐसे ही जुमले का प्रयोग किया है।

देश दुनिया की अहम खबरें अब सीधे आप के स्मार्टफोन पर TheHindNews Android App

भाजपा सांसद की सफाई

भाजपा सांसद की इस हरकत पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने उन्हें फटकार लगाई है। लेकिन भाजपा सांसद इसके बावजूद अपनी हरकत पर कायम हैं। स्वाती ने भाजपा सांसद के ट्विट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि  ‘छी! कितनी घटिया सोच है। हिम्मत है तो अपनी बेटी की तस्वीर घर के बोर्ड पे लगाओ। एक तरफ़ हमारे PM कश्मीर का दिल जीतने की कोशिश कर रहे है, दूसरी तरफ़ उनके मंत्री कश्मीरी लड़कियों के प्रति अपनी गंदी सोच उजागर कर रहे हैं!  कार्यकर्ताओं की क्या ग़लती जब नेता ही ऐसी ओछि सोच रखते हैं।’

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष की इस फटकार का भी विजय गोयल पर कोई असर नहीं हुआ, उन्होंने स्वाती को जवाब देते हुए कहा कि यह हमारी बेटी समान है, अपनी सोच को साफ़ सुथरा रखो।दिल्ली की जनता के डर से धारा 370 पर समर्थन तो दिया, पर केजरीवाल टोली की खिसियाहट साफ़ नजर आ रही है। धारा 370 ख़त्म होने से देशद्रोहियों में जो निराशा है, ये बयान उसी हताशा का प्रतीक है। कश्मीरियों की मुस्कुराहट से तकलीफ क्यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here