Header advertisement

कोरोना: देश में पिछले 24 घंटे में 26506 नए मामले, 475 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में आज पहली बार 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 7 लाख 93 हजार 802 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 95 हजार लोग ठीक भी हुए हैं,

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है, अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है, लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है, भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,219,993), ब्राजील (1,759,103) में हैं, देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है,

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार151630
2आंध्र प्रदेश2381412154277
3अरुणाचल प्रदेश3021202
4असम14032872622
5बिहार139449816115
6चंडीगढ़5234037
7छत्तीसगढ़3675290315
8दिल्ली107051822263258
9गोवा215112739
10गुजरात39194277182008
11हरियाणा1936914510287
12हिमाचल प्रदेश114084611
13जम्मू कश्मीर95015695154
14झारखंड3246220823
15कर्नाटक3110512833486
16केरल6534370827
17लद्दाख10559151
18मध्य प्रदेश1634112232634
19महाराष्ट्र2305991272599667
20मणिपुर14507990
21मेघालय113662
22मिजोरम1971330
23ओडिशा11201740752
24पुद्दुचेरी115158414
25पंजाब71404945183
26राजस्थान2256317070491
27तमिलनाडु126581781611765
28तेलंगाना3094618192331
29त्रिपुरा177613381
30उत्तराखंड3305267246
31उत्तर प्रदेश3236221127862
32पश्चिम बंगाल2591116826854
भारत में कुल मरीजों की संख्या79380249551321604

देश में इस वक्त 2 लाख 76 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं, सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, महाराष्ट्र में 93 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है, यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है

No Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *